-
Advertisement
#CBSE ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा पैटर्न में किया अहम बदलाव, यहां जानें
Last Updated on November 9, 2020 by
नई दिल्ली। कोरोना काल के बीच जहां हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) समेत देश के अन्य की राज्यों में 9वीं से लेकर 12वीं तक की कक्षाओं का नियमित संचालन शुरू कर दिया गया है। वहीं, दूसरी तरफ केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। यह बदलाव इसी शैक्षणिक सत्र 2020-21 से लागू भी कर दिया दिया जाएगा। नए परीक्षा पैटर्न के तहत 10वीं के हिंदी विषय में दो खंड में प्रश्न रहेंगे। खंड एक में केवल वस्तुनिष्ठ प्रश्न और खंड दो में लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे। अभी तक हिंदी में चार खंड में प्रश्न पूंछे जाते थे। हिंदी के प्रथम खंड में 40 मार्क्स और द्वितीय खंड में 40 अंक के सवाल रहेंगे। प्रश्न पत्र का यही प्रारूप 12वीं के इंगलिश विषय में भी रहेगा।
यह भी पढ़ें: Shimla: निजी स्कूलों की मनमानी पर छात्र अभिभावक मंच ने किया शिक्षा निदेशालय का घेराव
बतौर रिपोर्ट्स, बोर्ड ने 2021 की परीक्षा के लिए यह बदलाव किया है। अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में पहले खंड में बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न और दूसरे खंड में लघु तथा दीर्घ उत्तरीय प्रश्न रहेंगे। इसके अलावा 12वीं जीवविज्ञान में पांच की जगह चार भागों में बांटा गया है। साथ में प्रश्नों की संख्या 27 से बढ़ाकर 33 कर दी गयी है। मनोविज्ञान में इस साल वस्तुनिष्ठ प्रश्न की संख्या 17 से बढ़ाकर 21 कर दी गयी है। कला संकाय के कई विषयों में प्रश्न पत्र की संख्या घटाई गयी है। 12वीं बोर्ड में इस बार मल्टीपल च्वाइस वाले प्रश्न 18 की जगह 15 रहेंगे, जवाब केवल 14 प्रश्नों का देना है। परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि बदलाव की जानकारी सैंपल पेपर से दे दी गई है।