- Advertisement -
नई दिल्ली। CBSE 12 class Economics Paper Leak मामले को जांच एजेंसी ने सुलझा लिया है । इस मामले में हिमाचल प्रदेश से तीन गिरफ्तारियां हुई हैं। इनमें एक शिक्षक, क्लर्क और सहायक स्टाफ शामिल हैं। इन्हीं लोगों द्वारा पेपर को हाथों से लिखकर लीक किया था। बताया जा रहा है ये गिरफ्तारी हिमाचल के ऊना जिला से हुई हैं। तीनों एक ही स्कूल के कर्मचारी हैं। पेपर लीक मामले के यह तीनों मास्टमाइंड है। 28 मार्च 2018 को Economics का पेपर हस्तलिखित रूप में कथित रूप से लीक किया गया था। यह परीक्षा भी उसी तारीख को आयोजित की गई थी।
#CBSEPaperLeak: Three, including a teacher, clerk & support staff, arrested from Himachal Pradesh over the leak of XII class Economics paper which was leaked in handwritten form. pic.twitter.com/hcypTOUPzo
— ANI (@ANI) April 7, 2018
CBSE द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा में दसवीं के गणित और 12वीं के अर्थशास्त्र विषयों के पेपर लीक हो गए थे। CBSE की घोषणा के मुताबिक 12वीं (अर्थशास्त्र) का पेपर 25 अप्रैल को होगा। उधर, सीबीएसई ने दसवीं (गणित) के पेपर को दोबारा नहीं कराने का निर्णय लिया है।
- Advertisement -