-
Advertisement
CBSE: 12वीं में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए राहत भरी खबर, कम होगा Syllabus
नई दिल्ली। लॉकडाउन के बीच अगले साल 12वीं कक्षा में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। मानव संसाधन विकास (HRD) मंत्री रमेश पोखरियाल ने बताया कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) अगले साल की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए सिलेबस में कमी करेगा। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि लॉकडाउन के कारण शिक्षकों को छात्रों को पढ़ाने का समय कम हो गया है।
ये भी पढ़ेः ऑस्ट्रेलियाई समुद्र में दिखा Siphonophore, माना जा रहा अब तक का देखा ……..
कोरोना वायरस के कारण स्कूल 16 मार्च, 2020 से बंद कर दिए गए हैं। स्कूलों को बंद हुए एक महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है। शिक्षक आमतौर पर कक्षा 12वीं (12th class) के सिलेबस को दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखते हैं, लेकिन छात्रों और शिक्षकों ने एक महीने का समय गंवा दिया है। पोखरियाल ने कहा कि सीबीएसई ने ‘पाठ्यक्रम समितियों’ को अगले साल होने वाली परीक्षाओं के लिए सिलेबस कम करने के लिए काम शुरू करने का निर्देश दिया है।
