- Advertisement -
नई दिल्ली। कई दिनों के इंतजार के बाद मॉनसून (Monsoon) ने मुंबई और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को दस्तक दी और पहली मॉनसूनी बारिश (Rain) हुई। मगर यह पहली बारिश मुंबईवालों के लिए परेशानी का सबब के साथ-साथ कुछ लोगों के लिये काल भी बन गई है। इस सब के बीच मुंबई से एक वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह केवल एक मिनट के अंतर से एक कार सवार शख्स की जान बच गई। इस वीडियो में नजर आता है कि एक कार एक दीवार (Wall) के पास से गुजरती है और उसके ठीक एक मिनट बाद वह दीवार अपने आप भरभराकर ढेर (Collapsed) हो जाती है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग कार चालक की किस्मत की दाद दे रहे हैं।
बता दें कि महाराष्ट्र के पुणे में भारी बारिश के चलते सोसायटी की दीवार गिरने से चार बच्चों सहित 15 लोगों की मौत (Death) हो गई। हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। जानकारी के अनुसार 60 फुट लंबे चौड़े कंपाउंड की दीवार बगल में झुग्गियों पर गिर गई जिसमें सोए कई लोग दब गए। दमकल विभाग (Fire brigade) के मुताबिक मरने वालों में 4 बच्चे भी शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल दो लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बारे में पुणे के जिलाधिकारी ने कहा कि भारी बारिश के कारण दीवार गिरी। इस घटना के बाद शुरुआती जांच में कंस्ट्रक्शन कंपनी (Construction company) की गड़बड़ी सामने आ रही है। मृतकों में ज्यादातर बिहार और बंगाल के लोग हैं। पीड़ितों की हरसंभव सहायता की जा रही है।
- Advertisement -