-
Advertisement
39% बढ़कर 1700 करोड़ हुई कोहली की ब्रैंड वैल्यू, रोहित से 10 गुना अधिक
Last Updated on February 6, 2020 by
नई दिल्ली। क्रिकेट के मौजूदा दौर में रन मशीन के नाम से फेमस भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) सिर्फ क्रिकेट के मैदान में ही नहीं, बिजनस के मामले में सुपरहिट हैं। बैटिंग और कप्तानी के तमाम रेकॉर्ड अपने नाम करने वाले कोहली ने ‘भारतीय सिलेब्रिटी ब्रैंड वैल्यू’ (Indian celebrity brand value) के मामले में दिग्गज अभिनेताओं को भी पीछे छोड़ दिया है।
‘डफ ऐंड फेल्प्स’ की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली लगातार तीसरे साल भारत के सबसे मूल्यवान सेलेब्रिटी बने हैं। कोहली की ब्रैंड वैल्यू 2019 में 39% बढ़कर $23.75 करोड़ (करीब 1,700 करोड़ रुपए) हो गई। वहीं $2.3 करोड़ (करीब 164 करोड़ रुपए) की ब्रैंड वैल्यू के साथ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सूची में 20वें पायदान पर हैं। कोहली ने इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, शाहरुख खान, रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को भी पीछे दिया है।
यह भी पढ़ें: Sirmaur: जंगली जानवरों की अंग तस्करी का भंडाफोड़, तेंदुए की 4 खालों संग 3 धरे
भारत के टॉप ब्रांड वैल्यू वाले स्टार-
विराट कोहली- 237.5 मिलियन डॉलर
अक्षय कुमार- 104.5 मिलियन डॉलर
दीपिका पादुकोण- 93.5 मिलियन डॉलर
रणबीर सिंह- 93.5 मिलियन डॉलर
शाहरुख खान- 66.1 मिलियन डॉलर
सलमान खान- 55.7 मिलियन डॉलर
एमएस धोनी- 41.2 मिलियन डॉलर
सचिन तेंदुलकर- मिलियन डॉलर
रोहित शर्मा- मिलियन डॉलर