-
Advertisement

इस देश के कब्रिस्तान हैं टूरिस्ट प्लेस, मुर्दों के बीच वक्त बिताने दूर-दूर से आते हैं लोग
Cemeteries In Romania: जब भी कहीं कब्रिस्तान का जिक्र होता है तो हर कोई डर जाता है। बचपन में हम सभी ने कब्रिस्तान की डरावनी कहानियां व किस्से भी सुने है। अक्सर लोग अपने परिवारजनों की मौत के बाद उनकी कब्र पर फूल चढ़ाने और उन्हें याद करने के लिए भी कब्रिस्तान जाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कोई घूमने के लिए इस जगह जाए। कब्रिस्तान और घूमने की बात सुनकर ही काफी लोगों की रूह कांप जाती है। कुल मिलाकर कब्रिस्तान में घूमने तो शायद ही कोई जाता होगा। क्या आपको पता है कि दुनिया में एक देश ऐसा है, जिसके कब्रिस्तान टूरिस्ट प्लेस हैं। यहां पर लोग दूर-दूर से घूमने के लिए आते हैं। जहां की बात हो रही है, वहां की सरकार ने इसे टूरिस्ट प्लेस बना दिया है। इस कब्रिस्तान में दूर-दूर से लोग घूमने आते हैं।
रोमानिया ने कब्रिस्तान को लोगों के घूमने के लिए खोल दिया है। इसे रोमानिया मैरी सिमेट्री के नाम से भी जाना जाता है। इस पूरे कब्रिस्तान में कई तरह की तस्वीरें बनी हैं, जो अलग-अलग कहानियों को बयां करते हैं। यह पूरी सिमेट्री नीले रंग की नजर आती है। इस वजह से यह बहुत ही खूबसूरत भी लगती है। कब्रिस्तान में रंग-बिरंगे पत्थरों से कब्र में दफन इंसान की जिंदगी की पूरी कहानी लिखी गई है। इसके साथ ही उनके चित्र भी इन पर बने होते हैं।ये कब्रिस्तान रोमानिया के मारा मारोश गांव में स्थित है। इस कब्रिस्तान में आप मृतक के बारे में सबकुछ जान सकते हैं। जैसे कि वो क्या काम करता था और उसकी मौत कैसे हुई।
इसके असाला बेल्लू कब्रिस्तान उन लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है, जो कि पुराने शहर के अलावा और कुछ देखने की इच्छा रखते हैं। इसके आत्माओं के बगीचे के नाम से भी जानते हैं। यहां का यहूदी कब्रिस्तान भी देखने लायक है, जो कि इस देश के सबसे पुराने कब्रिस्तानों में से एक है. इसमें 1941 के नरसंहार पीड़ितों को दफनाया गया है। इवेंजिलिकल कब्रिस्तान आपको किसी भी पर्यटक की गाइडबुक में नहीं मिलेगा। लूथरन कब्रिस्तान पहाड़ी की चोटी पर स्थित 14वीं सदी के किले के खंडहरों के चारों ओर है। अगर आप यहां जाते हैं तो आपको ऐसा लगेगा कि आप वक्त में पीछे चले गए हैं।
पंकज शर्मा