-
Advertisement
दम है तो 2024 के चुनाव में महिला आरक्षण लागू करे केंद्र: डॉली शर्मा
Last Updated on September 25, 2023 by Soumitra Roy
शिमला। संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फ़ीसदी आरक्षण (Women Reservation Bill) का बिल पारित होने के बाद अब बिल के लागू होने में परिसीमन (Delimitation) का पेंच फंसाए जाने को कांग्रेस ने जुमला बताया है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉली शर्मा ने सोमवार को यहां प्रेसवार्ता में कहा कि केंद्र सरकार का यह फैसला भी 15 लाख रुपए खाते में आने की तरह केवल एक जुमला है। अगर केंद्र सरकार में हिम्मत है तो वह 2024 के आम चुनाव में महिला आरक्षण को लागू करके दिखाएं।
डॉली शर्मा ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment) की बात कहने वाली बीजेपी के नेता और उनके बेटे उत्तराखंड से लेकर हाथरस, उन्नाव और कटुवा में महिलाओं के साथ दुराचार करते हैं। देश का गौरव सम्मान बढ़ाने वाली महिला खिलाड़ियों (Women Wrestlers) के साथ दुर्व्यवहार किया गया, लेकिन बीजेपी ने अपने सांसद बृजभूषण शरण को बचाने का काम किया।
कांग्रेस ने किया महिलाओं का सशक्तिकरण
डॉली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने असल में महिलाओं का सशक्तिकरण किया है। कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों ने ही महिलाओं को पंचायती राज और नगर निकायों में आरक्षण देने का काम किया। देश को पहली महिला प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और पहली महिला लोकसभा स्पीकर देने का श्रेय भी कांग्रेस को जाता है। डॉली शर्मा ने नाम गिनवाते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश को कांग्रेस ने ही 5 महिला अध्यक्ष दिए हैं। अब बीजेपी बताए उसने कितनी महिलाओं को पार्टी का अध्यक्ष बनाया।
यह भी पढ़े:हिमाचल विधानसभा ने पारित किया लोकायुक्त संशोधन विधेयक