- Advertisement -
चंडीगढ़। साल 2021 में होने वाली जनगणना (census 2021) की तिथियों का ऐलान कर दिया गया है। जनगणना 2021 का पहला चरण 1 मई से 15 जून तक चलेगा। पहले चरण की शुरुआत हरियाणा (Haryana) से होगी। हरियाणा के अलावा महाराष्ट्र (Maharashtra) में भी 15 जून के पहले जनगणना पूरी की जाएगी इसके बाद पंजाब (Punjab) में जनगणना होगी। बताया जा रहा है कि जनगणना के साथ ही नेशनल पापुलेशन रजिस्टर भी किया जाएगा। बता दें, जनगणना का दूसरा राउंड 9 फरवरी से 28 फरवरी 2021 तक होगा इसके अलावा रिविजन राउंड 1 से 5 मार्च 2021 तक किया जाएगा।
इस बात का फैसला शुक्रवार को हुई बैठक में लिया गया है। हरियाणा (Haryana) के मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा के साथ भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त विवेक जोशी की मौजूदगी में तिथियों का ऐलान किया गया है। जनगणना आयुक्त विवेक जोशी के अनुसार, नागरिकों से किसी तरह का दस्तावेज या फॉर्म करने को नहीं कहा जाएगा। जनगणना वाले कर्मचारी और अधिकारी सवाल पूछेंगे जिनका सही जवाब उन्हें देना होगा। इसके साथ ही उन्होंने साफ़ किया कि नागरिकों की निजी जानकारियां या निजी डाटा को इससे कोई खतरा नहीं है। जनगणना का काम निगरानी और प्रबंधन प्रणाली (CMMS) के माध्यम से किया जाएगा।
- Advertisement -