- Advertisement -
शिमला। केंद्र सरकार ने राज्य के जनजातीय विकास को विशेष केंद्रीय मदद जारी की है। केंद्र ने इसके तहत 5.88 करोड़ रुपए की दूसरी किस्त जारी की है। केंद्र से सीसीए फंड के तहत कुल 22.91 करोड़ रुपए जारी किए जाने हैं और इसमें से 13.75 करोड़ रुपए पहले ही जारी किए जा चुके हैं। अब जारी की गई राशि से स्कूल और कॉलेज भवन बनेंगे, वहीं स्वास्थ्य संस्थानों का कार्य आगे बढ़ाया जाएगा। इसके साथ-साथ जनजातीय लोगों को बागवानी और कृषि विकास के कार्य पूरे किए जाएंगे। केंद्र सरकार द्वारा जारी इस धनराशि से रिकांगपिओ, किलाड़ कॉलेज के भवनों के निर्माण पूरा किया जाएगा। वहीं, न्यूगल सेरी, कटगांव, ऊर्नी, बटसेरी, त्रिलोकीनाथ, मधा और रुणुकोठी में स्कूल भवन के कार्य होंगे। स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढीकरण के तहत भरमौर में सिविल अस्पताल भवन का निर्माण किया जाएगा। कृषि और अन्य सेवाओं पर भी केंद्रीय मदद से कार्य होंगे। इसके तहत किनौर, लाहौल, स्पीति, पांगी और भरमौर में कृषि, फीड, सब्जी, आलू की आर्गेनिक कृषि को ऊपर ऊठाने का कार्य किया जाएगा।
उधर, किन्नौर के रिकांगपिओ में किसान भवन के निर्माण को भी राशि मिली है। वहीं, सिंचाई सुविधा के साथ-साथ किसानों के प्रशिक्षण को भी आर्थिक मदद दी जा रही है। बागवानी में फलों की किन्नौर, लाहौल-स्पीति, पांगी और भरमौर में नर्सरी, पुष्प खेती को लेकर कार्य होंगे और किसानों को इसका प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। योजना के तहत इसका टारगेट फिक्स किया गया है। इसके साथ-साथ डेयरी फार्मिंग के विकास को भी जनजातीय लोगों को प्रशिक्षित कर कार्य को बढ़ाने पर फोक्स रहेगा। वहीं, नुरपूर के जाछ में जनजातीय भवन का निर्माण भी किया जा रहा है। केंद्र के जनजातीय कार्य मंत्रालय के अवर सचिव नदीम अहमद ने राज्य को यह राशि करने का पत्र जारी किया है। इसके तहत 2017-18 में हिमाचल को विशेष केंद्रीय मदद से जनजातीय उप-योजना के तहत 22.91 करोड़ रुपए जारी होंगे और इनमें से 13-75 करोड़ रुपए पहले ही जारी हो चुके हैं और अब दूसरी किस्त के रूप में राज्य को 5.88 करोड रुपए जारी किए गए हैं।
- Advertisement -