-
Advertisement
Chaitra Navratri | Shri Naina Devi | Devotees |
श्री नैना देवी/ विश्व विख्यात शक्ति पीठ श्री नैना देवी में आज से माताजी के चैत्र नवरात्रि बड़ी धूमधाम के साथ शुरू हो गए। सुबह की आरती झंडा चढ़ाने की रस्म के साथ माता के नवरात्रों का आगाज हुआ। प्रथम नवरात्र के दिन श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री के स्वरूप की पूजा की। पंजाब हिमाचल हरियाणा यूपी-बिहार दिल्ली और अन्य प्रदेशों से भी श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। पूजा अर्चना की और प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां डाली। फूलों और लड़ियों से सजा मां का दरबार प्राकृतिक सौंदर्य की अपार छटा बिखेर रहा है।