-
Advertisement
Chaman Kapoor | Himachal | Education Level |
Last Updated on December 28, 2023 by sintu kumar
मंडी। नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर का कहना है कि कभी हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में दूसरे नंबर पर हुआ करता था लेकिन आज इसमें बहुत ज्यादा गिरावट आई है जो हम सभी के लिए चिंता की बात है। स्कूल चाहे प्राइवेट हों या फिर सरकार, सभी का एक ही ध्येय होता है कि बच्चों को शिक्षित करना है और उन्हें एक अच्छा नागरिक बनाना है। इसलिए यह हम सभी का दायित्व बनता है कि शिक्षा के स्तर को ऊंचा बनाने में अपना अहम योगदान दें। यह बात चमन कपूर ने आज सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के तताहर गांव में स्थित एक निजी स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।