-
Advertisement
भूस्खलन से घंटों बंद रहा Chamba-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग, लोग हुए परेशान
Last Updated on March 14, 2020 by Deepak
चंबा। चंबा (Chamba)-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग शनिवार सुबह भूस्खलन होने से घंटों बाधित रहा। इससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सुबह भारी बारिश होने से दुर्गेठी व बकाणी के पास भूस्खलन हुआ। सुबह चालकों व लोगों ने इसकी सूचना राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को दी। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कर्मचारी मशीनरी लेकर मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें: भरमौर से पालमपुर जा रही बस में सवार युवक से पकड़ी चरस
मलबा व चट्टानें अधिक होने से मार्ग को तुरंत बहाल नहीं किया जा सका। दोनों ओर से जेसीबी लगाकर कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर तक मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया। लोगों का कहना है कि लूणा, दुर्गेठी व बकाणी के समीप मार्ग पर भारी मलबा व चट्टानें गिर गईं। इस कारण वे समय पर अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाए। गनीमत रही कि जिस समय मार्ग पर भूस्खलन हुआ उस समय वहां से कोई वाहन नहीं गुजरा अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
मार्ग बंद होने से भरमौर व होली के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से मांग की कि मार्ग को बहाल करने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएं, ताकि भविष्य में परेशानी न झेलनी पड़े।