-
Advertisement
Chamba के जवान ने दो आतंकियों को किया था ढेर, अब मिलेगा सेना मेडल
Last Updated on January 29, 2020 by Deepak
चंबा। कश्मीर में दो आतंकियों को ढेर करने वाले हिमाचल के चंबा जिला के वीर जवान (Jawan) को सेना मेडल (Army Medal) से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें मार्च माह में सेना मुख्यालय में होने वाले समारोह में दिया जाएगा। जवान मोहम्मद अयूब शेख चुराह विधानसभा क्षेत्र के सेइकोठी का रहने वाला है। अयूब शेख ने कश्मीर में चलाए गए एक सर्च ऑपरेशन के दौरान दो आंतकियों को मार गिराया था।
यह भी पढ़ें: आश्रम में सेवा करने गई Baddi की दो लड़कियों से बाबा ने किया दुष्कर्म
बता दें कि अयूब शेख कश्मीर में पिछले तीन सालों से सरहदों की निगेहबानी के लिए डयूटी (Duty) पर तैनात हैं। चंबा के सपूत की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजन फूले नहीं समा रहे हैं।