- Advertisement -
शिमला। चंबा सदर ब्लॉक कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग जिला चंबा की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राज्य संयोजक/ कार्यालय प्रभारी सैनराम नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष सुरेश कुमार ने चंबा सदर ब्लॉक कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग जिला चंबा की कार्यकारिणी के गठन करने की स्वीकृति प्रदान की है, जिसे तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा। घोषित पदाधिकारियों में चंबा विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। चंबा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी तथा अग्रणी संगठनों व विभागों में नियुक्त अनुसूचित जाति से संबंधित सभी पदाधिकारी गण जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।
चंबा सदर ब्लॉक कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष मनोज कुमार होंगे। उपाध्यक्ष जय कुमार, राकेश कुमार, चुहडू राम, रसीलू राम व अंजू कुमारी को चुना है। महासचिव का दायित्व चरण सिंह, चैन लाल, तिलक राज, सुरेंद्र कुमार व बाबू राम संभालेंगे। कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार होंगे। सदस्यों में रंजू, रविंद्र कुमार, अजय कुमार, लाल चंद, रणधीर, भिन्द्रर, उमेश कुमार, दलीप कुंमार, जगो राम, भूपेंद्र सिंह, हंसराज, प्रकाश चंद, बबली देवी, अन्नु कुमारी, बीना भारद्वाज, बबीता देवी, उषा देवी, कर्मचंद, दरबारी राम, कमल, नरेश कुमार, धर्मपाल, राजेश कुमार, जर्म सिंह, राजेश कुमार व भुवनेश शामिल हैं।
- Advertisement -