- Advertisement -
Chamba Suicide Case : चंबा। खजियार में एक व्यक्ति ने अपना ही गला कात (ऊन कातने वाले औजार) से रेत कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह खजियार के लाहड़ा निवासी राजेंद्र ने आत्महत्या कर ली। जब राजेंद्र ने यह कदम उठाया तब घर पर कोई नहीं था। उसने घर में रखे कात से अपना गला रेत कर आत्महत्या की। बताया जा रहा है कि मृतक खजियार में घोड़ किराये पर देने का काम करता था।
राजेंद्र ने आत्महत्या क्यों की इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है और 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है। बता दें कि चंबा जिला में एक ही दिन में यह दूसरी आत्महत्या की घटना है। चंबा के तीसा में एक जेबीटी शिक्षक ने अपनी की लाइसेंसशुदा बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।
- Advertisement -