-
Advertisement
तीन और कोरोना पॉजिटिव हुए ठीक, हिमाचल में अब 15 एक्टिव केस
Last Updated on April 12, 2020 by Sintu Kumar
शिमला। हिमाचल में तीन और कोरोना पॉजिटिव ठीक हो गए हैं। मेडिकल कालेज नेरचौक में भर्ती चंबा जिला के चार जमातियों में से तीन की दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब इन्हें अस्पताल से छुट्टी हो जाएगी। अब हिमाचल में 15 एक्टिव केस रह गए हैं। चार हिमाचल के बाहर चले गए हैं। 12 ठीक हुए हैं। एक की मौत हुई है।
वहीं,. आज 159 सैंपल जांच के लिए आए थे। 147 नेगेटिव रहे हैं। 12 की रिपोर्ट आनी बाकी है। आईजीएमसी में 82 सैंपल जांचे गए और सभी नेगेटिव रहे हैं। ऊना के 20 और सोलन के 86 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।