- Advertisement -
रविन्द्र चौधरी, नूरपुर। शहर के वार्ड नंबर तीन में एक 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर इहलीला(suicide) समाप्त कर ली। युवक की पहचान वेद पुत्र देस राज निवासी होली (Chamba) के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ओंकार चौहान ने बताया वेद लेतरी में एक ढाबे में काम करता था। वेद के साथ उसका छोटा भाई भी काम करता है। वार्ड नंबर तीन में दोनों किराये के मकान में रहते हैं। शाम को वेद छोटे भाई से यह कहकर घर आया कि वह खाना बनाने जा रहा है। लेकिन उसके बाद वेद ने कमरे में एक खूंटे के साथ फंदा डालकर खुदकुशी कर ली।
रात को जब छोटा भाई घर पहुंचा तो उसने वेद को फंदे से लटका पाया। वेद को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वो दम तोड़ चुका था। थाना प्रभारी ने बताया युवक ने खुदकुशी कर ली है। उन्होंने बताया कि युवक कुछ समय से गुमशुम रहता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
- Advertisement -