- Advertisement -
चंडीगढ़ -मनाली नेशनल हाइवे जिला मंडी के पास चार मिल में लेंडस्लाइड के कारण बंद हो गया । अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में लैंडस्लाइड हो गया। हालंकि फोरलेन निर्माण का कार्य शाम 6 बजे से बंद हो जाता है लेकिन अचानक रात को पहाड़ी से मलबा आ गिरा। गनीमत यह रही इसमें कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। रात को इस मलबे को हटाना काफी मुश्किल था। जिस कारण सुबह प्रशासन ने कम्पनी के सहयोग से मलवा हटाने के लिए मशीनरी लगा दी है। बताया जा रहा है की तकरीबन दोपहर 12 बजे तक रास्ता खुल जायेगा।दोनों तरफ रात से ही वाहनों की लंबी कतारें लगी है। प्रशासन ने सभी से आग्रह किया है जब तक नेशनल हाइवे बहाल नहीं होता तब तक वैकल्पिक मार्ग पंडोह गोहर व मंडी कटोला बजौरा का प्रयोग करें।
- Advertisement -