- Advertisement -
चंडीगढ़। बीजेपी सांसद किरण खेर ने चंडीगढ़ रेप मामले में विवादित बयान दिया है। खेर ने कहा है कि पीड़िता को ऑटो में बैठने की क्या जरूरत थी। हालांकि, विवाद शुरू होते ही किरण खेर ने इस बयान पर सफाई भी दे दी है। खेर ने कहा कि उनका बस यह कहना था कि हालात बहुत खराब है, लड़कियों को काफी सावधानी बरतनी चाहिए।
इससे पहले किरण ने चंडीगढ़ रेप मामले में पीड़िता को नसीहत देते हुए कहा था कि जब ऑटो में तीन लोग बैठे हुए थे तो उसे बैठना ही नहीं चाहिए था। किरण के बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल ने कहा कि खेर के इस बयान से लगता है कि वह गंभीर मामले को हल्के में ले रही हैं।
मामला यह था कि17 नवंबर की रात मोहाली में एक 22 वर्षीय लड़की के साथ एक ऑटो ड्राइवर और उसके दो साथियों ने रेप किया था। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। ऑटो ड्राइवर का नाम मोहम्मद इरफान है, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है,l उसने गिरफ्तारी के बाद जेल में अपनी जान देने की कोशिश में कांच के टुकड़े से अपने पेट पर हमला किया, बाद में उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वाक्या के वक्त लड़की क्लास से वापस लौट रही थी।
#WATCH BJP MP Kirron Kher says 'she (Chandigarh rape victim) should not have boarded the auto rickshaw when she saw three men sitting in it' (29.11.17) pic.twitter.com/Daqe95rTIO
— ANI (@ANI) November 30, 2017
- Advertisement -