- Advertisement -
Municipal Corporation Shimla: शिमला। नगर निगम शिमला के 34 वार्डों के आरक्षण रोस्टर में बदलाव किया गया है। अब 14 वार्ड अनारक्षित, 14 वार्ड महिला, 3 वार्ड एससी महिला और 3 ही वार्ड एससी के लिए आरक्षित रखे हैं। इसके तहत वार्ड नं- एक भराड़ी को महिला के लिए आरक्षित रखा गया है। वार्ड नंबर दो रल्दू भट्टा को अनारक्षित, वार्ड तीन कैथू अनारक्षित, वार्ड चार अनाडेल अनुसूचित जाति महिला, वार्ड पांच समरहिल महिला के लिए रखा गया है।
इसी तरह वार्ड छह टूटू को अनारक्षित,वार्ड सात मज्याठ भी अनारक्षित,वार्ड आठ बालूगंज को महिला व वार्ड नौ कच्ची घाटी को अनारक्षित छोड़ा गया है। वार्ड दस टूटी कंडी को अनारक्षित, वार्ड 11 नाभा को अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 12 फागली व वार्ड 13 कृष्णा नगर को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रखा गया है।
वार्ड 14 राम बाजार अनारक्षित, वार्ड 15 लोअर बाजार अनारक्षित, वार्ड 16 जाखू महिला, वार्ड 17 बैनमोर महिला व वार्ड 18 इंजन घर को भी महिला के लिए रखा गया है। इसके अलावा वार्ड-19 संजौली चौक- अनारक्षित, वार्ड-20 अपर ढली- महिला, वार्ड-21 लोअर ढली- अनारक्षित, वार्ड-22 शांति विहार- महिला, वार्ड-23 भट्टा कुफर- महिला, वार्ड-24 सांगटी महिला, वार्ड-25 मलयाणा अनारक्षित, वार्ड- 26 पंथाघाटी अनारक्षित, वार्ड-27 कुसुम्पटी- अनारक्षित, वार्ड-28 छोटा शिमला- महिला, वार्ड-29 विकास नगर- अनुसूचित जाति महिला, वार्ड-30 कघंनाधार- महिला , वार्ड-31 पटयोग- महिला, वार्ड-32 न्यू शिमला- अनारक्षित, वार्ड-33 खलीणी- अनुसूचित जाति, वार्ड-34 कनलोग, महिला वर्ग के लिए आरक्षित रखा गया है।
- Advertisement -