- Advertisement -
नाहन। हिमाचल के सिरमौर जिला के पांवटा साहिब (Paonta Sahib) में 251 करोड़ रुपये से यमुना नदी का तटीकरण होगा। जलशक्ति विभाग (jal shakti Department) ने इस योजना को मंजूरी प्रदान कर दी है। योजना के बनने से उत्तराखंड से हरियाणा की सीमा तक यमुना नदी के तट को बाढ़ से नियंत्रित करने के लिए कार्य होगा। वहीं, करीब 428.11 हेक्टेयर जमीन को भी यमुना नदी की बरसात में आने वाली बाढ़ से होने वाले भूमि कटाव और फसलों को होने वाली क्षति से सुरक्षा मिल सकेगी।
बता दें कि यमुना नदी (Yamuna River) के तट के करीब 32 किमी क्षेत्र में से 20 किमी क्षेत्र भूमि कटाव के लिए संवेदनशील है। हर वर्ष बरसात में नदी के आसपास लगती उपजाऊ भूमि में भारी कटाव होने के चलते लाखों का नुकसान होता है और यह समस्या सालों से चली आ रही है। लेकिन अब तटीकरण (Channelization) से लोगों को कुछ राहत मिलेगी और उनकी उपजाऊ भूमि कटाव से बच जाएगी। अब 251 करोड़ के बजट का प्रावधान के बाद काम शुरू हो सकेगा। जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता पांवटा साहिब जगबीर वर्मा और सहायक अभियंता देवानंद पुंडीर ने बताया कि यमुना नदी के तटीकरण के लिए 251 करोड़ की योजना मंजूर हो गई है।
- Advertisement -