-
Advertisement
चेन्नई सुपर किंग्स को लगा झटका, मुंबई इंडियंस के खिलाफ ये खिलाड़ी हो सकता है बाहर
Last Updated on April 8, 2023 by sintu kumar
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होने जा रहा है। आईपीएल 2023 का यह महामुकाबला लीग की दो सबसे बड़ी टीमों के बीच आज को होगा। इस मुकाबले से पहले CSK से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है जिसको सुनकर फैंस परेशान हो सकते हैं। चेन्नई ने 16.25 करोड़ की भारी-भरकम कीमत पर इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को अपने साथ जोड़ा था। जबकि, शुरुआती दोनों मैचों में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है परतुं उनकी मौजूदगी से विपक्षी टीम की टेंशन बढ़ जाती है। लेकिन अब जो खबर आ रही है उसके मुताबिक वह मुंबई के खिलाफ मैच से पहले पूरी तरह फिट नहीं है।
प्रैक्टिस सेशन के दौरान बेन स्टोक्स के पैर की एड़ी में हुआ दर्द
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को प्रैक्टिस सेशन के दौरान बेन स्टोक्स के पैर की एड़ी में दर्द की समस्या हो गई। इसके बाद मेडिकल टीम ने उन्हें करीब 10 दिन आराम करने की सलाह दे दी है। यानी अब उनकी आने वाले दिनों में CSK के लिए तीन मैच मिस करने की संभावना है। हालांकि, सीएसके के मैनेजमेंट की ओर से इस पर कोई इनफॉर्मेशन नहीं दी गई। अगर उनके पैर में ज्यादा दिक्कत हुई तो मैनेजमेंट उनको लेकर जल्दबाजी करने का जोखिम नहीं उठाएगा। इसके बाद आगे इंग्लैंड को एशेज भी खेलनी है और वह टेस्ट टीम के कप्तान हैं तो इंगलैंड क्रिकेट बोर्ड की भी उनकी फिटनेस पर नजरें होंगी।