-
Advertisement
हिमाचल में जल्द होगी छरमा बिस्किट की एंट्री
Last Updated on December 27, 2020 by Sintu Kumar
मंडी। कैंसर जैसे आसाध्य रोगों को दूर करने की क्षमता रखने वाले छरमा से बने उत्पाद नए साल के शुरुआती महीने में प्रदेश में उपलब्ध होंगे। औषधीय गुणों से भरपूर छरमा (सीबकथोर्न) रोजगार सृजन और सतत आजीविका उपलब्ध करवाकर कृषि आर्थिकी का चेहरा बदलने की कुव्वत रखता है। छरमा पूरे प्रदेश में जनजातीय जिला लाहुल स्पीति में ही मिलता है। छरमा से बने बिस्किट मार्केट में 14 जनवरी 2021 से लोगों को मिलना शुरू हो जाएंगे। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के आनी विधानसभा क्षेत्र के दूर दराज गांव के युवा उद्यमी डॉ. देव भारद्वाज ने स्टार्टअप इंडिया के तहत लाहुल फूड्स के बैनर तले छरमा की वेल्यू चेन को मजबूत किया। देव भारद्वाज ने छरमा से खाद्य उत्पाद और एनर्जी ड्रिंक्स तैयार कर बाजार में उतार दिए हैं। मुंबई आधारित ऊर्जा वर्ल्ड ट्रस्ट छरमा की वैल्यू चेन को मजबूत करने के लिए लाहुल फूड्स के प्रमोटर के तौर पर आगे आया है। देव भारद्वाज ने बताया कि छेरमा को वोकल फॉर लोकल के साथ जोड़कर महिला मंडलों को इसकी कल्टिवेशन के बारे में जागरूक किया जाएगा और खाली पड़ी वन भूमि पर इसे तैयार कर किसानों को मुनाफा मिलने की उम्मीद है।