- Advertisement -
सुकमा। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सुकमा जिले के जंगल में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 17 जवान शहीद हो गए हैं। शनिवार को नक्सलियों (Naxal) के साथ हुई मुठभेड़ के बाद ये जवान लापता हो गए थे जिनकी शिद्दत के साथ तलाश की जा रही थी। शहीद होने वाले जवानों में एसटीएफ और डीआरजी के जवान शामिल हैं। इस घटना में 14 जवान घायल हैं जिन्हें हेलिकॉप्टर की मदद से रायपुर रेफर किया गया है। बस्तर आईजी पी सुंदराज ने जवानों के शहीद होने की पुष्टि की है। इसमें 12 एसटीएफ और पांच डीआरजी के जवान बताए जा रहे हैं।
दो घायल जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल जवानों से सीएम भूपेश बघेल ने रविवार को अस्पताल में मुलाकात की। रिपोर्ट्स के अनुसार नक्सलियों ने जवानों के 15 हथियार भी लूट लिए, जिनमें AK-47, इंसास, LMG और UBGL जैसे हथियार हैं। मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर से करीब 250 किमी दूर है। हाइवे से एक सड़क अंदर जाती है जिसपर हर 5 किमी पर फोर्स के कैम्प हैं। इन कैम्पों से जंगल में सर्चिंग के लिए जवान जाते हैं। शहीद जवानों में 12 डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड के हैं। ये सभी लोकल आदिवासी हैं। 5 एसटीएफ के हैं। शहीदों के नाम अभी नहीं बताये गए हैं।
- Advertisement -