Home » देश-दुनिया » Journalist Jyotirmoy Dey Case में अंडरवर्ल्ड डॉन Chhota Rajan दोषी करार
Journalist Jyotirmoy Dey Case में अंडरवर्ल्ड डॉन Chhota Rajan दोषी करार
Update: Thursday, May 3, 2018 @ 11:31 AM
नई दिल्ली। Journalist Jyotirmoy Dey (जेडे) मर्डर केस में मकोका कोर्ट ने 7 साल बाद फैसला सुनाते हुए Underworld Don Chhota Rajan को दोषी करार दिया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने फैसला सुनाते हुए 11 में से 9 आरोपियों को दोषी करार दिया वहीं पत्रकार जिगना वोरा व पॉल्सन को बरी कर दिया है। Journalist Jyotirmoy Dey की 11 जून 2011 को अंडरवर्ड के शूटरों ने पांच गोलियां मार कर हत्या कर दी थी। हत्या के समय जेडे मोटरसाइकिल पर सवार थे। महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून( मकोका) से संबंधित विशेष अदालत ने मामले की अंतिम सुनवाई फरवरी में शुरू की थी, जो पिछले माह समाप्त हुई। डॉन Chhota Rajan को नवबंर, 2015 में भारत लाया गया था।

इसके बाद से सुनाई में तेजी लाई गई। बहस के दौरान सरकारी पक्ष ने छोटा राजन के लिए अधिक से अधिक सजा की मांग की। सरकारी पक्ष का कहना था कि यह किसी व्यक्ति पर नहीं बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। इसके बाद बचाव पक्ष अपनी दलीले रखेगा। उम्मीद है सजा पर आज की फैसला होगा। वहीं,
तिहाड़ जेल में बंद Chhota Rajan को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। यह पहला मामला है जिसमें Chhota Rajan को दोषी ठहराया गया है। मामले की छानबन के दौरान पुलिस ने मकोका कोर्ट में 3000 पेज की चार्जशीट दायर की थी। इसके बाद 2016 में इस मामले में आरोप तय हुए थे।