Home » विशेष » दुनिया के अजूबों में शामिल चिचेन इत्ज़ा
दुनिया के अजूबों में शामिल चिचेन इत्ज़ा
Update: Friday, July 14, 2017 @ 5:01 PM
चिचेन इत्जा दुनिया के अजूबों में से एक है जो अमेरिका के मैक्सिको में स्थित है। यह इमारत दुनिया में मैक्सिको की माया सभ्यता की गौरवपूर्ण काल की कहानी को बयान करती है यह माया सभ्यता द्वारा बसाया गया शहर था। और इसे माया सभ्यता का प्रमुख केंद्र माना जाता है। उस समय के अति कुशल कारीगरों की मेहनत की वजह से ही इस ईमारत का निर्माण हो सका चिचेन इत्ज़ा में शहर के बीचो-बीच कुकुलकन का मंदिर है।

यह मंदिर 79 फीट ऊंचाई तक बना हुआ है।
इस मंदिर की चार दिशाओं में 91 सीढ़ियां है और प्रत्येक सीढ़ी साल के एक दिन का प्रतीक है। 365 वां दिन ऊपर बने चबूतरे को माना जाता है। आज के मध्य अमेरिका में स्थित यह मंदिर-नगरी पुरानी माया सभ्यता का अवशेष है। माया सभ्यता यहां पर 750 से 1200 सदी के बीच फली-फूली और यह शहर इनकी राजधानी और धर्मिक नगरी थी।

माया सभ्यता का यह सुंदर प्राचीन स्मारक सदियों तक घने जंगलों में खोया रहा। जब इसे खोजा गया तो यह पूरी तरह जंगलों और घनी लताओं से आच्छादित था।
यह देवता कुकुलकन का मंदिर है, जिसके रक्षक पंखधारी सर्प हैं। जब भी वसंत का मौसम होता है तो दोपहर बाद सूर्य की किरणें पिरामिड के जिस कोण पर गिरती हैं वहां पर पंखों वाले सर्प की छाया स्पष्ट दृष्टिगोचर होती है।