-
Advertisement
ये है मुख्यमंत्री निरोग क्लीनिक
Last Updated on January 13, 2021 by Sintu Kumar
मंडी। जिला मंडी में आरंभिक अवस्था में लंबी बिमारियों का पता लगाने के लिए मुख्यमंत्री निरोग केंद्र की शुरूआत की गई है। एडीसी मंडी जतिन लाल ने मंडी जोनल अस्पताल में इसका विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंनें इस दौरान बताया कि मुख्यमंत्री निरोग योजना के तहत स्थापित इस निरोग केंद्र का मकसद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य जांच सुविधा देना है, जिससे आरंभिक अवस्था में ही स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में पता लगाया जा सकेगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य समस्याओं के शीघ्र निदान एवं चिकित्सा मिलने से लंबी अवधि तक रहने वाली बीमारियों से बचाव हो किया जा सकेगा। जोनल अस्पताल मंडी में स्थापित मुख्यमंत्री निरोग केंद्र में सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के तहत ब्लड शुगर परीक्षण, रक्तचाप परीक्षण इत्यादि तथा अन्य लैब परीक्षण की सुविधा जनता को मिलगी। साथ ही यहां पर ओपीडी भी बनाई गई है जहां पर विभिन्न बिमारियों के मरीजों की जांच की सुविधा मिलेगी। इस केंद्र में सभी 18 वर्ष से उपर की आयु के लोगों की आरंभिक बिमारियों की स्क्रिनिंग की जाएगी और उन्हें जरूरत होने पर तुरंत इलाज भी दिया जाएगा। इससे आरंभिक अवस्था में स्वास्थ्य समस्याओं का पता लग जाएगा और समय पर उपयुक्त उपचार से नॉन कम्युनिकेबल डिजिस से बचाव होगा। एडीसी मंडी जतिन लाल ने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि मंडीवासियों की बेहतर सेहत को समर्पित यह निरोग केंद्र ‘स्वस्थ मंडी’ के निर्माण में सहायक सिद्ध होगा। इस मौके पर सीएमओ मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धर्म सिंह ठाकुर, दिनेश ठाकुर, निरोग केंद्र प्रभारी डॉ पुनीत मल्होत्रा सहित अस्पताल प्रबंधन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।