- Advertisement -
Child Drown Chandra River : केलांग। जनजातीय जिला लाहुल स्पीति की चंद्रभागा नदी में एक बच्चा वह गया है। जानकारी के अनुसार बीआरओ के साथ काम कर रहे ग्रेफ के मजदूरों के बच्चे कोखसर के पास खेल रहे थे कि इस दौरान एक बच्चा अचानक नदी में बह गया। उसे ढूंढने की कोशिश की जा रही है पर अभी तक कुछ अता-पता नहीं चल पाया है।
डीएसपी केलांग मुकेश कुमार बक्शी के मुताबिक बच्चे की उम्र करीब तीन साल बताई जा रही है। उनका कहना है कि बच्चा नदी में पत्थरों के बीच फंसा हुआ दिख रहा था, जिसे निकालने का प्रयास भी किया गया लेकिन अंधेरा होने के कारण अभी तक उसे निकाला नहीं जा सका है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल की ओर रवाना हो गई थी। सर्च आॅपरेशन के दौरान पत्थरों के बीच फंसा बच्चा संभवतः फिर से बह गया है और लापता हो गया है। उन्होंने बताया कि उसे खोजने की कोशिश लगातार की जा रही है।
- Advertisement -