-
Advertisement
हिमाचल: सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा राज्य का गौरवशाली इतिहास, इन नेताओं के बारे में पढ़ेंगे बच्चे
Last Updated on September 3, 2021 by Sintu Kumar
शिमला। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के सरकारी स्कूलों में पढने वाले बच्चे हिमाचल की स्थापना (Foundation) से लेकर विकास की गाथा के बारे में जानेंगे। हिमाचल का निर्माण कैसे हुआ, कब इसे पूर्ण राज्य का दर्जा मिला, पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने में किन नेताओं की भूमिका रही। इन सभी चीजों के बारे में बच्चों को बताया जाएगा।
यह भी पढ़ें: HPBOSE ने घोषित किया D.El.Ed का परीक्षा परिणाम, जाने कितने हुए सफल
5 सितंबर तक आयोजित होंगे कार्यक्रम
हिमाचल सरकार स्वर्ण जयंती कार्यक्रम के तहत शिक्षा विभाग 5 सितंबर से 14 नवंबर तक कई तरह की गतिविधियों का आयोजन करने जा रहा है। इसका पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। पांच सितंबर को राज्यस्तरीय शिक्षक दिवस कार्यक्रम से इसकी शुरुआत होगी। आठ बड़े कार्यक्रम होंगे। इसमें सात से 12 सितंबर तक स्वर्णिम जयंती थीम पर वेबिनार आयोजित किए जाएंगे। आठ सितंबर को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
16 से 31 अक्टूबर तक आयोजित होंगे कार्यक्रम
16 से 31 अक्टूबर तक स्वर्ण जयंती विकास गाथा कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके लिए थीम निर्धारित किए गए हैं। इसमें बच्चों को हिमाचल के विकास कैसे हुआ, पहले हिमाचल क्या था, और अब कितना बदला है। हिमाचल में विकास के लिए किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा जैसे थीम पर वाद विवाद और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। इसके अलावा चित्रकला प्रतियोगिता, सुलेख, कविता, वाद विवाद, भाषण प्रतियोगिता जैसे आयोजन करवाए जाएंगे। पहली से 11 नवंबर तक भाषण और वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके लिए थीम भी निर्धारित की गई है। पांच अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस का आयोजन भी किया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…