-
Advertisement
कोरोना से निपटने को चीन का खास प्लान, कर रहा नई तकनीक का इस्तेमाल
दुनियाभर में कोरोना महामारी (Coronavirus) फैलाने के लिए चीन को जिम्मेदारी माना जाता है। चीन (China) के वुहान से निकले इस वायरस में आज तक दुनिया में दहशत फैला रखी है। अब चीन ने इससे निपटने का उपाय भी ढूंढ निकाला है। चीन ने कोरोना से निपटने के लिए एक ऐसी तकनीक का इस्तेमाल शुरू किया है जिसकी सहायता से चेहरा देखकर किसी शख्स के वायरस से संक्रमित होने का पता चल सकता है।
यह भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीनेशन से पहले कभी ना खाएं पेन किलर्स, कर सकती हैं बड़ा नुकसान
चीन काफी समय से अपने नागरिकों पर नजर रख रहा है। चीन में पिछले पांच साल के दौरान लाखों की संख्या में कैमरे लगाए गए हैं और अब 200 मिलियन से ज्यादा सीसीटीवी (Cctv) लगाने की तैयारी है ताकि लोगों की हर हरकत पर सरकार की नजर हो। वहां पहले ही QR कोड सिस्टम के जरिए कोरोना टेस्ट के नतीजे जमा किए जा रहे हैं और संक्रमितों को ट्रैक किया जा रहा है। अब चीन में नए Facial Recognition System के तहत हर शख्स पर नजर रखी जाएगी। साथ ही उसकी सेहत, आने-जाने की डिटेल जमा की जाएगी। ऐसा करने के लिए सुपर मार्केट, पब्लिक प्लेस और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में कैमरे लगाए गए हैं। हर किसी को अब कोड के जरिए अपने फेस को स्कैन करवाना होगा। अभी ये सिस्टम म्यांमार बॉर्डर से सटे यूनान प्रांत के रूइली में लागू किया गया है।

रूईली में बीते हफ्ते 155 नए कोरोना केस रिपोर्ट हुए थे। इसके बाद यहां चेहरे की पहचान के लिए कैमरे, स्मार्ट डोर लॉक, रोड पर बैरियर लगाए गए हैं ताकि संक्रमण की रफ्तार पर काबू पाया जा सके। यह स्कैनर हर आने-जाने वाले की बॉडी का टेंपरेचर भी चेक करेंगे। ऐसा पहली बार है जब चेहरे की पहचान करके कोरोना मरीजों को खोजने का काम किया जा रहा है। हालांकि इससे लोगों की प्राइवेस साफ तौर पर भंग हो रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…
