- Advertisement -
Ajit Dobhal : बीजिंग। बीते कुछ दिनों से चीन ने भारत के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया हुआ है। इसी के चलते चीन के सरकारी अखबार भी भारत और भारतीय सेना को निशाने पर ले रहे हैं। एनएसए अजीत डोभाल 27 जुलाई को ब्रिक्स की बैठक में हिस्सा लेने बीजिंग जाएंगे। डोभाल के चीन दौरे से पहले चीनी सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने अब सीधे तौर पर उन पर निशाना साधा है। इस बार चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल को निशाने पर लिया है। अखबार ने चीन और भारत के बीच डोकलाम विवाद के पीछे डोभाल को ही मुख्य साजिश बताया है। अखबार ने लिखा है कि चीनी सेना और भारतीय सेना में चल रहे विवाद के पीछे डोभाल ही हैं। भारतीय मीडिया इस तरह का माहौल बना रहा है कि जैसे उनकी यात्रा से सब ठीक हो जाएगा।
एक दिन पहले ही चीन ने संकेत दिए थे कि ब्रिक्स बैठक के अलावा भी अजीत डोभाल और चीनी समक्ष अलग से एक बैठक कर सकते हैं। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि जहां तक हमारी जानकारी है, पिछली बैठकों में मेजबान देश प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों की द्विपक्षीय बातचीत के लिए इंतजाम करता रहा है, जिसमें वे द्विपक्षीय संबंधों, ब्रिक्स में सहयोग आदि पर चर्चा करते हैं। इस नए लेख के सामने आने के बाद बात-चीत द्वारा इस विवाद को सुलझाए जाने की अटकलों को एक झटका लगा है। लेख में भारतीय मीडिया पर भी निशाना साधा गया है। भारतीय मीडिया अपनी सेना को पीछे हटाने के सम्मान जनक तरीके ढूंढ रहा है।
यह भी पढ़ें : चीनी सेना की धमकी : सेना हटाए India नहीं तो हम बढ़ाएंगे संख्या
- Advertisement -