-
Advertisement
कोरोना संकट के बीच kangra पहुंच गया Chinese Tourist, मचा हड़कंप, इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन किया
Last Updated on July 9, 2020 by saroj patrwal
धर्मशाला। कोरोना संकट के बीच सरकार ने पर्यटकों के लिए हिमाचल के दरवाजे खोल दिए हैं, इसी के साथ अब प्रदेश में विदेशी पर्यटक भी पहुंचने लगे हैं। सीमा पर चीन और भारत के तनातनी और इसी बीच बुधवार को एक चीनी पर्यटक कांगड़ा (Kangra) पहुंच गया, जिसके बाद से हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस शख्स को अब इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन(Institutional Quarantine) कर दिया है।जानकारी के मुताबिक ये शख़्स पहले ट्रेन से चंडीगढ़ फिर किसी तरह ऊना और फिर ऊना के बाद पब्लिक ट्रांसपोर्ट से कांगड़ा के कलोहा तक पहुंच गया, जहां पुलिस ने दस्तावेजों की जांच पड़ताल में पाया कि पर्यटक के पास अन्य सभी दस्तावेज तो पुख़्ता हैं, मगर उसके पास कोविड सर्टिफिकेट नहीं था। कोविड-19 टेस्ट का नेगेटिव प्रमाण पत्र ना होने के बाद अब पुलिस ने इस चीनी पर्यटक को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन( Institutional quarantine) कर दिया है, जहां उससे जानकारी जुटाई जाएगी और फिर वापस भेजा जा सकता है। फिलहाल, कांगड़ा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ेः कानपुर मुठभेड़ का मास्टरमाइंड Vikas Dubey गिरफ्तार, उज्जैन में किया Surrender
एसएसपी विमुक्त ने कहा चीनी पर्यटक वैध दस्तावेजों के साथ आया
एसएसपी जिला कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि जिला कांगड़ा में बुधवार देर शाम एक चीनी पर्यटक वैध दस्तावेजों के साथ जिला कांगड़ा की सीमा कालोहा गांव पहुंचा। नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने जब जांच पड़ताल की तो पाया कि उसके पास कोविड-19 निगेटिव परीक्षण रिपोर्ट नहीं थी। जिसके चलते प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुसार उसे कलोहा सीमा पर रोक दिया। चीनी पर्यटक केवल चीनी भाषा में ही बात कर रहा है ऐसे में पुलिस को उससे जानकारी जुटाने के लिए ट्रांसलेटर का सहयोग लेना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार इसके पास से कुछ संदेश भी मिले हैं जिसमें लिखा है कि वो चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से परेशान है जिसके चलते वो भारत में ही रुका हुआ है। पुलिस वेरिफिकेशन में उसके पासपोर्ट व वीजा वैध हैं। जिस में उसका नाम लाइ क्सिओदन है। पुलिस अन्य जानकारियाँ एकत्रित कर रही है।