-
Advertisement

बीमारी के कारण महिला का पेट अनियंत्रित तरीके से फूला, हुआ 19 किलोग्राम वज़नी
नई दिल्ली। चीन (China) में रहने वाली एक महिला को उस वक्त दिक्कतों का सामना करना पड़ा जब अचानक ही उसके पेट (Stomach) फूलने लगा। बतौर रिपोर्ट्स, हुआंग गुओशियान नामक महिला का पेट एक बीमारी के कारण पिछले दो साल में ‘अनियंत्रित रूप से’ बढ़ गया है। दो बच्चों की मां हुआंग का पेट अब 19 किलोग्राम वज़न का है और बढ़ रहा है। बकौल हुआंग, इस विशाल पेट के कारण उसके लिए सोना, चलना और बच्चों की ठीक से देखभाल करना मुश्किल हो गया है। उसकी हालत ऐसी हो चुकी है कि अब वो जीना नहीं चाहती। महिला का पेट बीते दो साल से लगातार फूलता जा रहा है।
कोई डॉक्टर नहीं लगा पा रहा पता कि पेट में भरा क्या है ?
उसने कई डॉक्टर्स से इसका इलाज करवाना चाहा लेकिन कोई भी इस रहस्यमई बीमारी को सुलझा नहीं पाया। महिला को अपने पेट की वजह से काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अभी तक कोई इसके पीछे की वजह और इसका उपाय नहीं बता पाया है। हुआंग का कहना है कि एक विशेषज्ञ को देखने के बाद उन्हें लगता है कि उनका इलाज संभव है, और जल्द ही इस रोग से उन्हें मुक्ति मिल सकती है। हुआंग कहती हैं कि इसके लिए उन्हें 4,320 डॉलर की आवश्यकता है। वहीं पारिवारिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उन्होंने सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाई है।
यह भी पढ़ें: दो महिलाओं का एक ही Account Number, एक पैसे डालती रही दूसरी निकालती रही
डॉक्टरों ने हुआंग को बताया था कि वह कई बीमारियों जैसे की लीवर सिरोसिस, ओवरी के कैंसर, ट्यूमर और पेट और छाती में तरल पदार्थ के असामान्य बिल्डअप से पीड़ित है। उसने बताया कि दो साल पहले तक उसका पेट बिल्कुल फ्लैट था। लेकिन अचानक उसके पीरियड्स आए और फिर पेट के फूलने का सिलसिला शुरू हो गया। हुआंग ने बताया कि शुरुआत में उसे काफी दर्द होता था। इसके बाद उसने डॉक्टर्स की दी दवाइयां खाई। इससे दर्द तो चला गया लेकिन उसके पेट के फूलने का सिलसिला नहीं थमा। वो आज भी फूलता जा रहा है। वहीं कोई भी डॉक्टर यह पता लगाने में सक्षम नहीं था कि उसका पेट क्यों भरा हुआ था।