-
Advertisement
Chintpurni | Shravan Ashtami | Navratri Fair |
माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी नवरात्र मेला 17 अगस्त से 25 अगस्त तक धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा। मंगलवार को श्रावण अष्टमी मेले के आयोजन को लेकर प्रशासन और मंदिर न्यास की अहम बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने की। इस मौके पर एडीसी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ अन्य तमाम सुख-सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा और इसके लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मचारियों को भी तैनात किया जा रहा है। गौरतलब है कि श्रावण अष्टमी नवरात्र मेला चिंतपूर्णी माता के दरबार का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु माता के मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
