- Advertisement -
नई दिल्ली। 19 साल बाद लोजपा को नया अध्यक्ष मिला है। रामविलास पासवान के पुत्र और लोजपा (LJP) केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। मंगलवार को दिल्ली में चिराग पासवान ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभाल ली है। दिल्ली में पासवान के आवास पर आयोजित पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चिराग पासवान की विधिवत ताजपोशी की गई।
लोजपा के स्थापना काल से अब तक रामविलास पासवान ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हुए थे। पिछले दिनों रामविलास पासवान ने खुद यह संकेत दिया था कि चिराग को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जाएगी। आज की बैठक में चिराग पासवान के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर ताजपोशी के साथ ही कई राजनीतिक प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई।
- Advertisement -