-
Advertisement
चुनें ऐसा Perfume जो आपकी Personality से करता हो मैच
Last Updated on March 15, 2021 by
परफ्यूम वही बेस्ट रहता है, जो आपकी हॉबीज, लाइफस्टाइल और पर्सनैलिटी से मैच करता हो। आपका परफ्यूम आपकी पर्सनैलिटी (Personality) से मैच करता होना चाहिए। वैसे, परफ्यूम्स को आमतौर पर पांच हिस्सों में बांटा जाता है। इनके बारे में जानकर सही परफ्यूम (Perfume) लिया जा सकता है …
फ्लोरल फ्रैग्रेंस : इन परफ्यूम्स में फूलों की खुशबू की स्ट्रॉन्ग ओवरटोन होती है। इनमें गुलाब, जैस्मीन, लेवेंडर जैसी खुशबुएं खासतौर पर पसंद की जाती हैं और यंग व मिडल एज के लोगों पर ये सूट करती हैं। अगर आप खूबसूरत महसूस करना चाहती हैं, तो बेझिझक होकर ऐसी खुशबू वाला परफ्यूम चुनें। वैसे, ये परफ्यूम हर एज ग्रुप की महिलाएं बेझिझक लगा सकती हैं और ये हर मौके के लिए उपयुक्त हैं।
गेट फ्रूटी : फ्रूटी खुशबुएं काफी फ्रेश लगती हैं। इनकी फ्रेगरेंस में खास यंग अपील व ताजगी महसूस होती है और इन्हें ठंडे व गर्म दोनों मौसम में लगाया जा सकता है। क्लासिक फ्रेगरेंस पसंद करने वाली महिलाओं के लिए यह फ्रूटी परफ्यूम बेहतरीन हैं। अगर वे अपनी पर्सनैलिटी में कुछ अंदाज शामिल करना चाहती हैं, तो ऐसे परफ्यूम जरूर ट्राई करें। अगर आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें शाम को अपने दोस्तों के साथ मस्ती करना पसंद है, तो इन खुशबुओं को आप बेहिचक लगा सकती हैं।
फील वुड : अगर आप अर्दी टोन्स पसंद करती हैं, तो वुडी फ्रेगरेंस आपको जरूर पसंद आएगी। इसमें आप जंगल या वैसी जगहों की खुशबू महसूस कर सकते हैं, जहां खूब पेड़ एक साथ होते हैं। इन खुशबुओं में चंदन, सीडर वगैरह रखे जा सकते हैं, जो गहरी कुदरती खुशबू देते हैं। ये परफ्यूम्स किसी भी मौके पर लगाए जा सकते हैं और इसे लेकर आपको ज्यादा सोचना नहीं पड़ता। ये उन महिलाओं के लिए उपयुक्त हैं, जिनकी सोच मैच्योर है और जो अपने आस-पास एक खास अंदाज लेकर चलती हैं। वैसे, इन्हें ठंडे मौसम और शाम के वक्त लगाना बेस्ट रहता है।
गो ग्रीन : ताजी घास के कटने और बसंत के मौसम के समय महसूस होने वाली अलग कुदरती खुशबू को अगर पसंद करती हैं, तो इन्हें परफ्यूम्स के जरिए हमेशा अपने साथ रख सकते हैं। हालांकि इनकी खुशबू ओरिएंटल परफ्यूम्स से मेल खाती है, लेकिन उनकी तुलना में ये बेहद हल्के होते हैं। आमतौर पर ये कैजुअल वियर्स के साथ जाते हैं, लेकिन इवनिंग व बिजनस वियर के साथ भी इन्हें लगाया जा सकता है। इन्हें फंकी व कंटम्पररी परफ्यूम्स में गिना जाता है, जिस वजह से ये यंग व स्पोर्टी लुक पसंद करने वाले लोगों की पसंद हैं। इन्हें लगभग हर मौके पर लगाया जा सकता है। न्यूट्रल टोन में होने की वजह से इन्हें बेहतरीन गिफ्ट आइटम भी माना जाता है।
ओरिएंटल फ्यूजन : ये तमाम परफ्यूम्स में सबसे स्ट्रॉन्ग हैं। सेंसुअल ओवरटोन्स और रिच अंडरटोन्स जहां इन्हें हैवी ब्लेंड देते हैं, वहीं स्वीट वनिला, मस्क, ओरिएंटल रेसिंस जैसी भीनी खुशबुएं भी इनमें गिनी जाती हैं। ओरिएंटल परफ्यूम्स में बाकी सभी कैटिगिरी की क्वॉलिटीज होती हैं और इस वजह से ये कॉरपोरेट कल्चर में खूब पसंद किए जाते हैं। इसके अलावा, इन्हें शाम को होने वाले आयोजनों और खास मौकों पर भी पसंद किया जाता है और हां, अच्छी बात यह है कि इस मामले में किसी को अपनी उम्र के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है।