-
Advertisement
Space में सबसे ज्यादा दिन बिताने वाली महिला बनी क्रिस्टीना कुक, रचा इतिहास
Last Updated on February 8, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। अमेरिका (America) की स्पेस एजेंसी (Space Agency) की महिला वैज्ञानिक क्रिस्टीना कुक (Christina Cook) ने सबसे ज्यादा समय अंतरिक्ष में रहने का रिकॉर्ड बनाया है। वह करीब 11 महीने अंतरिक्ष (Space) में रहकर आई हैं। वैज्ञानिक की लैंडिंग का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुक के साथ ही अंतरिक्ष एजेंसी के दूसरे वैज्ञानिक लुका परमितनो और रूसी अंतरिक्ष एजेंसी के अलेक्जेंडर भी धरती पर लौट आए हैं।
यह भी पढ़ें: आम आदमी की बढ़ेगी चिंता, महंगा होगा दूध और डेरी प्रोडक्ट
बता दें, इस मिशन की शुरुआत मर्छ 2019 में की गई थी। 41 साल की क्रिस्टीना कुक का जन्म मिशिगन में हुआ था और वो पेशे से इंजीनियर हैं। कुक ने बीते साल 28 दिसंबर को किसी महिला के अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा दिन बिताने का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इससे पहले नासा की ही पेगी व्हिट्सन ने साल 2016-17 में 289 दिन अंतरिक्ष में बिताये थे। जबकि, कुक के पास 328 दिन अंतरिक्ष में रहने का रिकॉर्ड है।