- Advertisement -
नाहन। 1621 में बसा नाहन शहर सांप्रदायिक एकता के लिए देश में विख्यात है। सिरमौरी हुक्मरानों की राजधानी रहे नाहन शहर में चारों समुदायों के लोग निवास करते हैं। चारों समुदाय यहां पर एक दूसरे के पर्व पर एक साथ खुशियां मनाते आए हैं। कोई भी पर्व शहर में एक दूसरे समुदाय के बिना अधूरा है। क्रिसमस पर्व की पूर्व संध्या पर भी नाहन में ऐसा ही नजारा देखने को मिला।
ऑल हिमाचल मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के सदस्य प्रदेश अध्यक्ष नसीम मोहम्मद दीदान की अध्यक्षता में प्रभु ईशु के जन्मदिन के अवसर पर शाम साढ़े पांच बजे नाहन स्थित ला वर्ना कैथोलिक चर्च पहुंचे, जहां फादर लियो, फादर अनूप और श्याम सिंह सहित कारमल कान्वेंट स्कूल नाहन की प्रधानाचार्य डेनिस सहित अन्य सभी ईसाई समुदाय के लोगों को क्रिसमस की बधाई दी। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर मुस्लिम सोसायटी के कई लोग इस खुशी पर शामिल हुए।
इस अवसर पर ऑल हिमाचल मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी में ईसाई समुदाय से संबंधित नववर्ष, 2019 का एक विशेष कलेंडर फादर द्वारा जारी कराकर रिलीज किया गया।
मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के प्रदेशाध्यक्ष नसीम मोहम्मद दीदान ने बताया कि मुस्लिम समुदाय द्वारा प्रतिवर्ष क्रिसमस के शुभ अवसर पर ईसाई समुदाय के बहन-भाईयों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पहला क्रिसमस रोम में 25 दिसंबर को 336 ईस्वी को प्रभु के पुत्र जिसस क्राइस्ट के जन्मदिवस की याद में मनाया गया था। प्रभु ईसा मसीह के जीवन से दुनिया में एकता को कायम करना, भाईचारे की सीख, क्षमा करना और क्षमा मांगना जैसी शिक्षाएं मिलती हैं।
- Advertisement -