-
Advertisement
क्रिसमस की देखो धूम
Last Updated on December 25, 2020 by Sintu Kumar
दुनियाभर में क्रिसमस( #Christmas) का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। हालांकि इस त्योहार पर कोरोना का असर भी साफ दिखाई दे रहा है। प्रदेशभर के चर्च में यह त्योहार सादगी से और कोरोना के नियमों का पालन करते हुए मनाया गया। शिमला के रिज में भी क्राइस्ट चर्च में ईसाई धर्म के लोगों ने सुबह से ही प्रार्थना सभाओं में भाग लिया। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भी क्राइस्ट चर्च जाकर प्रार्थना में भाग लिया और प्रदेश के लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि क्रिसमस का त्योहार ईसाई धर्म के लोगों के लिए यीशु मसीह के प्रति श्रद्धा का दिन है। यीशु मसीह ने दुनिया को शांति एवं प्रेम से रहने का संदेश दिया था
ऊना की बात करें तो रात को घड़ी की सूई ने जैसे ही 12 बजाए, गिरजाघरों में विशेष पूजा -प्रार्थना शुरू हो गई। इसी मौके पर ऊना के संजोआन आश्रम चर्च को क्रिसमस के मौके पर रंग बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया । गिरजाघर परिसर में प्रभु यीशु के जन्म को दर्शाती हुई झांकियां भी लगाई गई हैं। जिनमें मरियम, प्रभु यीशु, गडरिये और स्वर्ग से आए दूत दिखाए गए हैं। फादर जेम्स ने इस अवसर पर सभी को रोशनी के इस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर को ईसा मसीह का जन्म विश्व में प्यार का संदेश देने के लिए हुआ था। उधर कुल्लू ज़िला मुख्यालय में क्रिसमस पर क्राइस्ट चर्च पड़ा सूना