- Advertisement -
मुंबई। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में सोमवार को मुंबई की 6 सीटों पर मतदान शुरू हुआ। महाराष्ट्र (Maharashtra) की कुल 17 सीटों में वोटिंग जारी है। इनमें मुंबई (Mumbai) की सीटें भी हैं। बॉलीवुड सिने जगत ने भी मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने बेटे तैमूर को गोद में लेकर मतदान किया।
बॉलीवुड स्टार आमिर खान (Aamir Khan) पत्नी किरण राव के साथ बांद्रा के बूथ पर वोट डालने पहुंचे।
अजय देवगन भी पत्नी काजोल के साथ साथ वोट डालने पहुंचे। कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला मातोंडकर, टाइगर श्राफ, सोनाली बेंद्री भी मतदान के लिए पहुंचीं। अभिनेता संजय दत्त ने पत्नी मान्यता के साथ मुंबई में मतदान किया। उन्होंने कहा कि वह इस चुनाव में अपनी बहन प्रिया दत्त के साथ हैं।
This is the moment that matters…. Every vote is a voice that counts. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/L0AHJLL4uY
— PRIYANKA (@priyankachopra) April 29, 2019
बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत (Kangana Ranaut) ने खार के एक पोलिंग बूथ में वोट डाला।
- Advertisement -