-
Advertisement
32 साल बाद कश्मीर में खुले सिनेमा हॉल, यहां बना घाटी का पहला मल्टीप्लेक्स
Last Updated on September 20, 2022 by sintu kumar
जम्मू-कश्मीर के कश्मीर में करीब तीन दशकों के बाद मनोरंजन का एक बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट जनरल मनोज सिन्हा घाटी के पहले मल्टिप्लेक्स (Multiplex) का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले रविवार को उन्होंने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा और शोपियां में सिनेमाघरों का उद्घाटन किया था।
यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ MMS लीक केस: जल्द होगी एक और गिरफ्तारी, मुंबई-गुजरात से जुड़ रहे तार
जानकारी के अनुसार, इनॉक चेन के इस मल्टिप्लेक्स में तीन स्क्रीन होंगी, जहां एक बार में 522 दर्शक फिल्म देख सकेंगे। मल्टिप्लेक्स में फिलहाल शो के टाइमिंग सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक की तय की गई है। यानी दिन के तीन शो दिखाए जाएंगे। बताया जा रहा है कि सबसे पहले यहां कश्मीर में ही आंशिक रूप से शूट हुई आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा दिखाई जाएगी। इसके बाद 30 सितंबर को विक्रम वेधा दिखाई जाएगी। गौरतलब है कि रविवार को जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट जनरल मनोज सिन्हा (LG Manoj Sinha) ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा और शोपियां में सिनेमागरों का उद्धाटन किया था।
Yesterday inaugurated Multipurpose Cinema Halls at Pulwama and Shopian. It offers facilities ranging from movie screening, infotainment and skilling of youth. pic.twitter.com/rsCzxgqNwL
— Manoj Sinha (@manojsinha_) September 19, 2022
जानिए सिनेमाघरों का इतिहास
कहा जाता है कि 80 के दशक तक घाटी में करीब एक दर्जन सिनेमाघर (Cinema House) थे, लेकिन आतंकवादियों की धमकियों के चलते सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया। इसके बाद 1990 में घाटी में कुछ सिनेमाघरों को खोलने की कोशिश की गई , लेकिन आतंकवादियों ने ऐसा नहीं होने दिया। वहीं, सितंबर 1999 में आतंकियों ने लाल चौक पर स्थित रीगल सिनेमा पर ग्रेनेड से हमला कर दिया।