-
Advertisement
8 January की हड़ताल बारे सिरमौर में लोगों को किया जागरूक, बांटे पर्चे
Last Updated on January 6, 2020 by Deepak
नाहन। बढ़ती महंगाई, मजदूरों की वेतन वृद्धि, श्रम कानूनों में संशोधनों को वापस लेने जैसी मांगों को लेकर हिमाचल केंद्रीय कर्मचारी एवं श्रमिक समन्वय समिति द्वारा राष्ट्रीय आहवान पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिला सिरमौर में भी सोमवार से सीटू ने यह जागरूकता अभियान पर्चे बांटने के साथ शुरू किया। सीटू की जिला कमेटी जगह-जगह लोगों को अपनी मांगों के पर्चे बांट रही है और 8 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में मजदूरों, श्रमिक संगठनों, महिलाओं को भाग लेने का आह्वान कर रही है।
यह भी पढ़ें :- ब्रेकिंगः टैट 6 विषयों की Final Answer Key जारी, कब निकलेगा रिजल्ट-जानिए
इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व राष्ट्रीय फेडरेशनों ने 8 जनवरी को केंद्र सरकार की मजदूर कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ हड़ताल का आह्वान किया है। सीटू जिला कमेटी के महासचिव राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि मजदूरों, कर्मचारियों व आम लोगों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 8 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर ये पर्चे बांटे जा रहे हैं, ताकि इसमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी हो सके।