-
Advertisement
सीएम तो अच्छे पर अफसर कर्मचारियों के हितैषी नहीं-ये बोल गए चतुर्थ श्रेणी कर्मी
Last Updated on July 29, 2021 by Sintu Kumar
शिमला। हिमाचल सचिवालय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ( Himachal Secretariat Class IV Employees) अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलनरत है। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आज सचिवालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। संघ ने सचिवालय में आउटसोर्स पर भर्तियों पर विरोध जताया व सचिवालय प्रशासन पर कर्मचारियों की मांगों को करने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों ने मांगें ना माने जाने तक सचिवालय के बाहर विरोध प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी है। कर्मचारियों का कहना है कि सीएम तो अच्छे व्यक्ति है लेकिन अफसरशाही कर्मचारियों के हितो की अनदेखी कर रही है।
यह भी पढ़ें: काले बिल्ले लगा तकनीकी कर्मचारियों ने जताया विरोध, सरकार को दी चेतावनी
सचिवालय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष टेक राम शर्मा ने बताया कि सचिवालय में आउटसोर्स पर भर्तियां की जा रही है। वह पहले भी अपनी मांगों को लेकर कई बार मुख्य सचिव व सीएम को अवगत करवा चुके हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नही हुई। सचिवालय के बाहरी राज्यों के लोगों को भर्ती किया जा रहा है और यहां प्रदेश के लोग जिन्होंने सरकार बनाई है उन्हें सचिवालय में प्रवेश करने के लिए घंटों का इंतजार करना पड़ता है। अफसरशाही कर्मचारियों पर भारी पड़ रही है। सीएम तो अच्छे व्यक्ति है लेकिन अफसरशाही कर्मचारियों के हिंतो की अनदेखी कर रही है।