- Advertisement -
रिकांगपिओ। जिला किन्नौर में भारी बारिश के चलते बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। पिछले दो दिनों से अब तक तीन जगहों पर बादल फटने की घटनाएं हो चुकी है। जिला के तिबलिंग में बादल फटने से आई बाढ़ में लिंक रोड पर बना पुल बह गया। रिब्बा, स्पिलो, रुनंग में एनएच बंद है। कई स्थानों पर सेब के बागीचों को भी नुकसान पहुंचा है।
इससे पहले गुरुवार को पूह उपमंडल के मूरंग और कानम-लाबरंग नाले के बीच बादल फटने से नालों में बाढ़ आ गई थी। इसमें दो दोगरियां(मकान) और एक कार बह गई व लोगों के घरों में पानी और मलबा घुस गया। जिला प्रशासन ने अलर्ट भी घोषित कर दिया है। लोगों को सतलुज नदी किनारे न जाने की सलाह दी है।
- Advertisement -