- Advertisement -
त्राल : जम्मू-कश्मीर के त्राल (Tral of Jammu and Kashmir) में बादल फटने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई घरों व स्कूलो में पानी घुस आया है तो बादल फटने (Clouds burst) के कारण लोगों को बिजली और पानी की किल्लत का सामना भी करना पड़ रहा है। त्राल के हजन गांव में बादल फटने से बहुत ज्यादा असर पड़ा है। हालांकि, बादल फटने से किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है।
उधर देश के अन्य भागों में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। मुंबई (Mumbai)में शुक्रवार रात को हुई बारिश के चलते सड़कें पानी से भरी हुई है। कई जगहों पर 3 से 4 फीट पानी भर गया है। मौसम विभाग की ओर से देश के 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं तटीय इलाकों में कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात क्षेत्र, पूर्वी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, और पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश की संभावना बनी हुई है।
- Advertisement -