-
Advertisement
Cloudsburst | Himachal | Damaged
हिमाचल प्रदेश एक बार फिर प्रकृति ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। प्रदेश के कई इलाकों में बीती रात को भारी बारिश से तबाही हुई है।कुल्लू, मंडी और शिमला के रामपुर में बादल फटे हैं। बादल फटने से । कई मकान, स्कूल और अस्पताल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। तीनों जगह पर करीब 53 लोग लापता हो गए हैं। तीन शव बरामद हुए हैं। मंडी जिले में 35 लोग सुरक्षित बचाए गए हैं। बादल फटने की घटना के बाद मंडी के पधर के सभी स्कूल और शिक्षण संस्थान आज बंद कर दिए गए हैं। वहीं कुल्लू में भी सभी शिक्षण संस्थान 2 अगस्त के लिए बंद कर दिए गए हैं। पधर उपमंडल के थलटूखोड़ में बादल फटने की घटना में नौ लोग लापता हैं, एक शव बरामद किया गया है। जबकि 35 सुरक्षित हैं। निरमंड ब्लॉक के झाकड़ी में समेज खड्ड में हाइड्रो प्रोजेक्ट के नजदीक बादल फटने की सूचना मिली है।प्रभावित क्षेत्र से 19 लोगों के लापता होने की जानकारी है। कुल्लू जिले के मलाणा नाले में भारी बारिश के दौरान बादल फटने से मलाणा वन और मलाणा टू पावर प्रोजेक्ट को भारी क्षति पहुंची है।
