- Advertisement -
नई दिल्ली। देश की राजधानी में कोरोना ( Corona)के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं लेकिन सीएम अरविंद केजरीवाल ( CM Arvind Kejriwal)ने अनलॉक 1.0 के पहले दिन कुछ कड़े फैसले लिए हैं। सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के बॉर्डर एक हफ्ते के लिए सील रहेंगे। हालांकि ज़रूरी सेवाओं के लिए बॉर्डर खुला रहेंगे। इस संबंध में केजरीवाल ने लोगों से सुझाव मांगे हैं कि दिल्ली ( Delhi) का बॉर्डर खोला जाए या नहीं। शुक्रवार तक लोगोसे सुझाव देने को कहा गया है।
#Unlock1 में केंद्र के गाइडलाइन्स के अनुसार दिल्ली में भी कुछ और ढील दी जा रही है। pic.twitter.com/4L0l2VnvR3
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 1, 2020
अरविंद केजरीवाल ने कहा किअभी तक दिल्ली में जितनी सेवाएं शुरू हो गई थीं उसके अलावा बार्बर, सैलून खुलें रहेंगे जबकि स्पा अभी नहीं खोला जाएगा। ऑटो-रिक्शा में एक सवारी पर से प्रतिबंध हटाया जा रहा है। पहले दुपहिया और चार पहिया गाड़ियों पर जो सवारियों पर प्रतिबंध था वो भी हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाजारों में दुकानें खोलने के लिए ऑड-ईवन नियम का पालन कर रहे थे लेकिन केंद्र सरकार ने ऐसा कोई नियम नहीं बताया है इसलिए अब से सभी दुकानें खुल सकती हैं। दिल्ली सरकार को एक महत्वपूर्ण विषय पर आपकी राय चाहिए. क्या दिल्ली के बॉर्डर खोल दिए जाए? और क्या दिल्ली के अस्पतालों को देश से आने वाले सभी लोगों के लिए खोला जाए? आपके सुझाव शुक्रवार तक ईमेल: [email protected], व्हाट्सअप: 8800007722 वॉइसमेल: 1031 पर भेज सकते हैं. उन्होंने कहा कि अगर आपके पास व्हाट्स एप नहीं है तो आप 1031 पर फोन करें, आपके सुझाव रिकॉर्ड कर लिए जाएंगे।
- Advertisement -