-
Advertisement
पंजाब के CM भगवंत मान का बड़ा एक्शन, भ्रष्टाचार के आरोप में स्वास्थ्य मंत्री को किया बर्खास्त
Last Updated on May 24, 2022 by sintu kumar
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने मंगलवार को अपने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार (Corruption) के आरोप में कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया। सीएम भगवंत ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त हैं और उनके पास इसका सबूत है। सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने मंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
यह भी पढ़ें- Breaking: बदलाव की ओर कांग्रेस, बनाया पॉलिटिकल अफेयर्स ग्रुप
बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला स्वास्थ्य विभाग में हर काम और टेंडर के बदले 1% कमीशन मांग रहे थे। जिसकी शिकायत किसी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को कर दी। जिसके बाद उन्होंने इस बात की जांच करवाई और अफसरों से पूछताछ कर सिंगला को तलब किया। सिंगला ने अपनी गलती मान ली, जिसके बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया गया। वहीं, मंत्री के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस की टीम ने तैयारी कर ली है।
आम आदमी पार्टी का जन्म ईमानदार सिस्टम कायम करने के लिए हुआ है…@ArvindKejriwal जी ने हमेशा कहा है कि भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे चाहे कोई अपना हो या बेगाना
स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत मिलते ही तुरंत बर्खास्त किया…साथ ही FIR के आदेश दिए pic.twitter.com/0g9nqGteHb
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) May 24, 2022
सीएम भगवंत मान ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस होगा। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @BhagwantMann पर इस संदर्भ में एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का जन्म ईमानदार सिस्टम कायम करने के लिए हुआ है। @ArvindKejriwal ने हमेशा कहा है कि भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे चाहे कोई अपना हो या बेगाना। स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत मिलते ही तुरंत बर्खास्त किया। साथ ही एफआईआर के आदेश दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला मनसा विधानसभा से विधायक हैं। विजय सिंगला के खिलाफ आरोप था कि वे प्रत्येक सरकारी निविदा से एक प्रतिशत कमीशन की मांग करते थे। विजय सिंगला ने 19 मार्च, 2022 को ही मंत्री पद की शपथ ली थी।