- Advertisement -
पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) और डॉ. गुरप्रीत कौर की शादी की रस्में शुरू हो गई है। शादी में दोनों परिवारों के 20-20 लोग शामिल हुए हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) भी अपने परिवार के साथ सीएम हाउस पहुंचे हैं।
सीएम भगवंत मान के चंडीगढ़ के सेक्टर 8 के गुरुद्वारे में पहुंचने के बाद गुरुद्वारे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
सीएम भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर विवाह के बंधन में बंध गए हैं।
सांसद राघव चड्ढा ने दूल्हा बने सीएम भगवंत माना के साथ एक फोटो शेयर की है। राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा साडे वीरे दा व्याह…सानू गोडे गोडे चा।
Saade veer da vyah
Saanu gode gode chah pic.twitter.com/0c09v6YG4N— Raghav Chadha (@raghav_chadha) July 7, 2022
सीएम भगवंत मान की शादी के लिए शाही मेन्यू तैयार किया गया है। शादी समारोह में पूरी तरह से वेज खाने की व्यवस्था की गई है। शादी के खाने के मेन्यू में कड़ाही पनीर, मशरूम प्याज, खुबानी स्टफ कोफ्ता, कलौंजी वाले आलू, वेजिटेबल जालफ्रेजी, चना मसाला, तंदूरी कुल्चे, दाल मखनी, मूंग दाल का हलवा, शाही टुकड़ा, अंगूरी रसमलाई, माह दी जलेबी, ड्राई फ्रूट रबड़ी, हॉट गुलाब जामुन रखा गया है।
संगरूर के सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने सीएम भगवंत मान को शादी की बधाई दी। साथ ही शादी में ना बुलाए जाने के लिए शिकवा भी किया।
बीजेपी नेता तेजिंदर बग्गा ने सीएम भगवंत मान के लिए गिफ्ट भेजा है। उन्होंने इसका स्क्रीनशॉट ट्विटर पर पोस्ट किया है।
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को शादी की बधाई दी है। पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि दूधो नहाओ, पूतो फलो। मेरी उन्हें यहीं शुभकामनाएं हैं।
सीएम भगवांत मान की शादी को लेकर अकाली दल के प्रवक्ता और सीनियर नेता दलजीत चीमा ने कहा कि शादी में अकाली दल को नहीं बुलाया गया है। सीएम भगवंत मान की शादी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब सराकर दिल्ली मॉडल के बाद अब इमरान मॉडल पर आ गई है।
- Advertisement -