- Advertisement -
शिमला। धर्मशाला व पच्छाद सीट पर बीजेपी की जीत पर सीएम जयराम ठाकुर को बधाई देने आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज व उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर उनके सरकारी आवास ओक ओवर पहुंचे।
उन्होंने सीएम को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। इसके साथ ही दोनों सीट पर जीत हासिल करने के लिए सीएम जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
जय राम ठाकुर ने कहा कि इन विधानसभा क्षेत्रों की जनता ने वर्तमान भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों पर विश्वास जताया है जो प्रदेश के विकास और लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने उप-चुनावों में बीजेपी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों के लिए भी आभार व्यक्त किया है।
यह जीत जनता तथा प्रदेश भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की है।
मिशन प्रदेश विधानसभा उपचुनाव-2019 को हासिल करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है जो आज रंग लाई।भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं को साधुवाद एवं बधाई तथा धर्मशाला और पच्छाद की जनता का आभार।#ElectionResults2019 pic.twitter.com/dD7Gn67uUo
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) October 24, 2019
जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने अब तक के लगभग दो साल के कार्यकाल में जनता की आशाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने विभिन्न विकासात्मक और रोज़गार सृजित योजनाएं आरम्भ की है, जिससे समाज के सभी वर्ग लाभान्वित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार ने देश की जनता के कल्याण और हितों की रक्षा के लिए अनेक कार्य किए हैं।
- Advertisement -